चंबा, 13 अगस्त : जिला के डंडी तेलका मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एक निजी बस अनियंत्रित हो गई। बस के अगले टायर हवा में लटक गए। बस में करीब 20 यात्री सवार थे।
गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं लुढ़की, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चालक परिचालक ने सवारियों को उतरने दिया। खबर लिखे जाने तक मामले की जांच जारी है। सभी यात्री सुरक्षित है। बस ने नियंत्रण कैसे खोया, इसकी जांच की जा रही है।
ये हादसा कालीमोड़ पर हुआ। इस जगह के ठीक ऊपर काली माता का मंदिर है। ग्रामीणों की मानें तो माता की मौके पर मौजूदगी की वजह से ही बड़ा हादसा टला है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है, लेकिन पता ये चला है कि सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में निजी बस के चालक ने बस को मोड़ा, उस समय ये हादसा हुआ। हादसा शाम 5 से 6 बजे के बीच का बताया गया है।
हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है, लेकिन ये बस भी ठीक उसी तरह से खाई में लुढकने से बची, जैसे सिरमौर में हुआ था। कंडक्टर साइड का टायर मिट्टी में दब गया। जिसमे चालक की सूझबूझ से लगभग 30 सवारियों की जान बच गई। यहाँ पर भी पूरी बस आगे से हवा में लटक गई थी।
चूंकि बस पीछे से ऊपर नहीं उठी थी, लिहाजा यात्रियों को भी नीचे उतरने में आसानी हुई। कुल मिलाकर हादसे का टलना चमत्कार से कम नहीं है। तस्वीरों में ये भी साफ नजर आ रहा है कि नीचे की तरफ हजारों फीट गहरी खाई थी।