• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / पांवटा साहिब में 6 साल के बालक से कुकर्म, एक हफ्ते में दूसरा मामला # आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब में 6 साल के बालक से कुकर्म, एक हफ्ते में दूसरा मामला # आरोपी गिरफ्तार

August 6, 2021 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 6 अगस्त : शहर में एक सप्ताह के भीतर बालक से कुकर्म का दूसरा मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत ही आईपीसी की धारा-377 व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रवासी गरीब बच्चों को ही ऐसी हैवानियत का शिकार बनाया जा रहा है।

सूरजपुर में किराए के मकान में रहने वाली झारखंड की महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसके तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा 11 साल का है। छोटे बेटों की उम्र 6 व 9 साल है। वीरवार को जब पति घर से डयूटी पर जा रहे थे तो छोटा बेटा (6) उनके साथ चला गया। इसी बीच एक महिला ने उन्हें बताया कि बेटे के साथ गलत काम हो रहा है। वो तुरंत ही महिला के साथ उसके घर की तरफ गई। उसने पाया कि मेरठ के रहने वाले अंबुज कौशिक उर्फ गोल्डी भैया ने उसे पकड़ा हुआ था। बेटा भी सहमा हुआ वहीं खड़ा था।

बेटे ने बताया कि गोल्डी उसे चीज देने के बहाने खेतों की तरफ ले गया था। गलत काम करने के साथ-साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने एमबीएम न्यूज से बातचीत में कहा कि आरोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में करीब 11 साल के बालक को रुपयों का लालच देकर कई लोगों ने कुकर्म किया था। चाइल्ड लाइन के माध्यम से मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसमें पुलिस ने तुरंत ही 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022