सराहां, 29 जुलाई : पच्छाद उपमंडल की जामन की सैर पंचायत के 13 वर्षीय लक्ष्य पुत्र कुलदीप की करंट लगने से मौत हो गई है। अचेत अवस्था में बच्चे को सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बालक दम तोड़ चुका था। घटना बुधवार शाम की है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बीती शाम वो ताया के घर की छत पर खेल रहा था। साथ ही निर्माणाधीन घर की छत के साथ लगी तार से छूने पर लक्ष्य को करंट का जबरदस्त झटका लगा। करंट की चपेट में आने के बाद वो बेहोश हो गया। ये भी जानकारी मिली है कि खेलने के दौरान लक्ष्य के पांव में करंट लगा था। करंट लगते ही साथी बच्चों ने उसे लैंटर पर लिटाने के बाद दादी को सूचित किया। इसकी सूचना लक्ष्य के पिता को दे दी।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मृतक बालक के शव को परिजनों को सौंप दिया। वीरवार को लक्ष्य का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक बच्चे की करंट लगने से मौत हुई है।