ऊना, 25 जुलाई: जिला मुख्यालय के नजदीकी कोटला कलां क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महादेव मंदिर के गौशाला में विशालकाय अजगर ने एक गाय पर हमला कर दिया। गौ सेवक सत्तू ने जान पर खेलकर गाय को अजगर के कब्जे से छुड़ाया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सत्तू गायों की देखरेख के चलते उन्हें देखने गौशाला गया।
इस दौरान वह गौशाला के अंदर का मंजर देखकर दंग रह गया, जब एक विशालकाय अजगर गाय को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा था। उसने अजगर को वहां से हटाने का प्रयास शुरू कर दिया। वही शोर मचाने पर अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
हालांकि सत्तू ने ही जान पर खेलकर गाय को अजगर के कब्जे से छुड़ा लिया। महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद महाराज ने श्रद्धालुओं से आवाहन किया है कि वे रात्रि या फिर सुबह तड़के मंदिर आते समय अपने साथ रोशनी का प्रबंध जरूर करके आएं।