नई दिल्ली, 7 जुलाई : सांसद से कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब अनुराग ठाकुर को विभाग भी सौंप दिया गया है। अनुराग ठाकुर अब युवा एवं खेल व सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाए गए हैं। देर रात इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब अनुराग ठाकुर युवा एवं खेल मंत्रालय के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान भी संभालेंगे।
बता दें कि अनुराग ठाकुर हिमाचल के हमीरपुर जिला के रहने वाले हैं। उन्हें आज ही कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। करीब 6 बजे उन्होंने राष्ट्रपति भवन में शपथ ली है।
मोदी सरकार में बढ़ा हिमाचल का रुतबा, सांसद अनुराग ठाकुर ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
अनुराग ठाकुर के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेते ही हमीरपुर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को जैसे ही अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली तो पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस खुशी के मौके पर कई लोगों ने समीरपुर का रुख किया और वरिष्ठ भाजपा नेता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को मिलकर उन्हें बधाई देने पहुंच गए। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के कई राजनीतिक हस्तियों ने व केंद्र के कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को दूरभाष पर बधाई दी है।