नई दिल्ली, 07 जुलाई : पीएम मोदी की टीम में 43 चेहरों को जगह मिली है। ऐसे में अब किसे कौन सा मंत्रालय मिला है, इस पर सबकी नजर बनी हुई थी। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद देर रात मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे। जबकि मनसुख मांडविया नए स्वास्थय मंत्री होंगे। गृह मंत्री अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि पीएम मोदी विज्ञान और प्रोद्योगिकी मंत्रालय खुद संभालेंगे। अनुराग ठाकुर को युवा एवं खेल मंत्रालय के साथ-साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान दी गई है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए गए है। पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, टेक्सटाइल मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पहले रेल मंत्रालय गोयल के पास था। हरदीप पुरी नए पेट्रोलियम मंत्री होंगे।
वहीं पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और मत्स्य विकास मंत्रालय की कमान दी गई है। राज कुमार सिंह को ऊर्जा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय का कार्यभार मिला है। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय कमान संभालेंगे।