नाहन – राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत नाहन में किया गया। यहां आयोजित इस कार्यशाला में जिला के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों के अलावा स्कूली छात्रों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सौजन्य से हिमजन मंच संस्था द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में बच्चों की पेटिंग प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। जिसमें करीब दो दर्जन छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में मौजूद विज्ञान क्षेत्र से जुडे विशेषज्ञों ने बच्चों को पर्यावरण संबधी टिप्स दिए। पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रदेशों में इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से जैव विविधता के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि अगले चरण में इस अभियान के तहत लोगों को विभिन्न स्थानों पर जाकर पर्यावरण के बारे में जागरूक किया जाएगा। लोगांे को नुक्कड नाटकों के माध्यम से भी जागरूक किया जाएगा ताकि पर्यावरण को बचाया जा सकें।
Previous Articleमहामाया बाला सुंदरी त्रिलोकपुर में उमड रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
Next Article इंटक का अधिवेशन शिलाई में संपन्न