हमीरपुर, 8 मार्च : जिला के उपमंडल भोरंज के गांव सुन्गरवाड़ की बेटी व भोरंज स्कूल की पूर्व छात्रा डॉक्टर श्वेता ठाकुर पुत्री करतार सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर (Botany) के पद पर नियुक्त हुई हैं। श्वेता ठाकुर 1995 से 2002 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोरंज की छात्रा रही।
2002 में इन्होने मेडिकल संकाय में +2 उत्तीर्ण करने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से BSc, M.Sc. (Botany), B.Ed., M.Phil. (Botany), Ph.D. Botany, की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद इन्होने UGC-NET-JRF/SRF की परिक्षा उतीर्ण की। डॉक्टर श्वेता ठाकुर इससे पहले जापान, मलेशिया और अमेरिका में Research Scientist के रुप में भी कार्य कर चुकी है। इनके 16 से ज्यादा शोध पत्र ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रिय जर्नल्स में छप चुके हैं।