हरिपुरधार/सुरेंद्र चौहान :
बढ़ती मंहगाई से जन जीवन प्रभावित होकर आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उसी एवज में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में फल, सब्जियों के दामों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
बाजार में फल-सब्जियों के दाम बढ़े
हरिपुरधार मार्किट में फल-सब्जियों के दामों में बढ़ोत्तरी होने के साथ निम्न भाव से बिक रहा है। आलू-20 रुपए, प्याज 50 रुपए, मटर 50 रुपए, किनू 40 रुपए, सेब 120 रूपए, भिंडी 80 रूपए, टमाटर 50 रूपए, बेंगन 50 रूपए, मशरूम 35 रूपए, मूली 20 रूपए, गाजर 40 रुपए, हरी मिर्च 80 रुपए, अदरक 100 रुपए, घिया 40 रूपए, अनार 120 रूपए, प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।
बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी आम रसोई के लिए भारी
आम जन जीवन के लिए भर पेट भोजन आज बढ़ती महंगाई के कारण, प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने से भी आम जन मानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले राईया राम ने बताया कि रसोई, हर एक व्यक्ति की अहम जरूरत है लेकिन बेशुमार कीमतों की वृद्धि से आज गरीब तबके के लोगों की रसोई भारी मुश्किलातों व कर्ज तले चल रही है। उन्होंने बताया कि सरकार को बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए ताकि आम जन जीवन प्रभावित न हो।