नाहन (एमबीएम न्यूज़) : भाजपा शीर्षनेता व विधायक डा. राजीव बिंदल ने नगर परिषद के चुनाव में 13 में से 12 सैनिकों को जंग में उतार दिया है। इसमें भाजपा ने 5 निवर्तमान पार्षदों पर ही दांव खेला है। पार्टी ने 12 में से 9 वार्डो में महिला उम्मीदवार उतारे है। इसमें वार्ड नं 8 अनारक्षित से भी महिला को उतारा गया है।
मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा के बाद ही प्रत्याशियों को उतारा गया है। इसमें बडा चेहरा प्रकाश बंसल का भी है। पार्टी ने वार्ड नं0 1 से श्यामा देवी, वार्ड नं. 2 से अनिता शर्मा व वार्ड नं 3 से नीलम सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने वार्ड नं0 4 से रेखा तोमर को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड नं. 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 व 12 से क्रमश: मधु अत्री, प्रकाश बंसल, विशाल भारद्वाज, नीति अग्रवाल, शबाना चौहान, सरोज बाला, रेशमा रानी व अविनाश गुप्ता को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।