शिमला (एमबीएम न्यूज): शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुराचार करने के आरोपी विश्वविद्यालय के छात्र को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बीते कल आरोपी छात्र को टूटू से गिरफतार किया था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को 24 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी मूल रूप से रोहड़ू का रहने वाला है और वर्तमान में शिमला स्थित प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए कर रहा था। इस पर लड़की के साथ दुराचार व जान से धमकी देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने पुलिस में कहा कि आरोपी का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। इसके अलावा आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस संदर्भ में पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 376 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।
Latest
- आरोपी मौत मामला : जांच अधिकारी समेत पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
- भाई राहुल ने बहन प्रियंका गांधी को सौंपी वायनाड सीट, पहली बार लडेंगी लोकसभा का उप चुनाव…..
- जगत सिंह नेगी ने पूह को दी 11 करोड़ की सौगात, सड़क व पेयजल योजना का शिलान्यास
- PM ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना में हुए जान-माल के नुकसान पर किया शोक व्यक्त
- कंगना थप्पड़ प्रकरण में NRI दंपति से बदले की कथित घटना पर सरकार ने तोड़ी चुप्पी, ये खुलासा