• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / शिमला : 11 सालों में पहली बार जनवरी में नहीं हुई बर्फबारी…

शिमला : 11 सालों में पहली बार जनवरी में नहीं हुई बर्फबारी…

January 31, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 31 जनवरी : राजधानी शिमला में इस बार मौसम के तेवर बदले हुए हैं। हर साल जनवरी महीने में यह शहर बर्फ की सफेद चादर से ढका नजर आता था। जनवरी में अक्सर शिमला में बर्फबारी का नजारा देखने को मिलता है, जिसका लुत्फ़ उठाने के लिए सैलानी यहां खिंचे आते हैं। लेकिन इस बार यहां जनवरी महीने में बर्फ का नजारा देखने को नहीं मिला है। इस विख्यात पर्यटन स्थल में एक दशक बाद जनवरी का पूरा महीना बिना बर्फबारी के गुजर गया। साल 2010 के बाद यह पहला मौका है, जब जनवरी में शिमला शहर में बर्फबारी नहीं हुई है। बीते वर्ष शिमला में 96 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी।

शिमला : 11 सालों में पहली बार जनवरी में नहीं हुई बर्फबारी...
File Photo Of Ridge Shimla

शिमला में बीते 11 वर्षों के बर्फबारी के आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी 2020 में यहां सर्वाधिक 96 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। जनवरी 2019 में 70.4 सेंटीमीटर और जनवरी 2018 में 7 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी। जनवरी 2017 में यहां 82.7 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकार्ड की गई थी। वर्ष 2017 में 10 जनवरी को शिमला में हुए भारी हिमपात से यहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। 100 से अधिक पेड़ों के धराशायी होने से बिजली आपूर्ति कई दिनों तक ठप रही थी। इस विंटर सीजन में शिमला में 26 दिसंबर को पहला हिमपात हुआ था। लेकिन इसके बाद बर्फबारी के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक शिमला की ही तरह पर्यटन स्थल मनाली में भी इस बार जनवरी माह में बर्फबारी नहीं हुई। मनाली में दो साल बाद जनवरी माह सूखा बीता है। इससे पहले वर्ष 2018 में मनाली में जनवरी महीना बिना बर्फबारी के गुजरा था।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में जनवरी 2021 में बारिश व बर्फबारी के दो अलग-अलग दौर हुए। किन्नौर के कल्पा में सबसे ज्यादा 106 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इसी तरह लाहौल-स्पीति के केलंग में 62 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। इस माह सामान्य से 58 फीसदी कम वर्षा हुई है। इस दौरान प्रदेश भर में महज 37.6 फीसदी बारिश दर्ज की गई। सभी 12 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई। सर्वाधिक बर्फ किन्नौर के कल्पा में 71 संेटीमीटर गिरी। इसी तरह अधिकतम वर्षा 46 मिमी जिला बिलासपुर के घुमारवीं में दर्ज की गई।

मनमोहन सिंह ने कहा कि हिमाचल में दो साल बाद जनवरी में काफी कम बारिश हुई। इससे पहले जनवरी 2018 में राज्य में सिर्फ 9.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो कि सामान्य से 91 फीसदी कम थी।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News, snowfall in Himachal



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
  • हमीरपुर : लोगों को खूब भा रहे हैं शूनणा के फूल, जानिए इससे जुडी खास बातें… 
  • #Himachal : बंदर के हमले के बाद ट्रक की चपेट में आया 15 साल का बालक, PGI रैफर 
  • पांवटा साहिब : डयूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में दो निहंग गिरफ्तार
  • राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021