थुनाग, 29 जनवरी : विकास खंड सराज स्थित जंजैहली कार्यालय में पंचायत समिति सराज के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव रिटर्निंग अधिकारी व उप मण्डलाधिकारी नागरिक थुनाग, पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। नवनिर्वाचित 15 पंचायत समितियों के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सभी पंचायत समितियों के सदस्यों ने एकमत होकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनने का फैसला लिया, जिसमें देवेन्द्र कुमार पुत्र देवी राम गांव लस्सी डा. व उप तहसील छतरी को अध्यक्ष तथा गुरुदेव पुत्र पीरु राम गांव बागा डा. व उप तहसील बागाचनोगी को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
उप मण्डलाधिकारी पारस अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 पंचायत समिति के सदस्यों में से पूर्व में कोई भी पंचायत समिति का सदस्य नहीं रहा है सभी सदस्य पहली बार चुने गए हैं। उन्होंने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी पंचायत समिति के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर बीडीओ सराज नियोन धैर्य शर्मा, पंचायत निरीक्षक शालिनी ठाकुर व उप पंचायत निरीक्षक दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे ।