कुल्लू, 20 जनवरी : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह की माता का देहांत हो गया है। रूपी राजघराने की राजमाता 91 वर्ष की थी और उन्होंने जिला मुख्यालय कुल्लू के सुलतानपुर स्थित रूपी पैलेस में अंतिम सांस ली।
91 वर्षीय राजमाता इनादेवेश्वरी ने अस्वस्थ होने के कारण बुधवार शाम पांच बजे अंतिम सांस ली। इसके निधन पर पूरे कुल्लू जिला में शोक छाया है। जानकारी के अनुनसार वीरवार को सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, मंत्री गोविंद ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा सहित तमाम जिला के लोगों ने शोक प्रकट किया है। शहर के विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए इश्वर से प्रार्थना की है।