• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 4 बजे तक 74 फीसदी मतदान

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 4 बजे तक 74 फीसदी मतदान

January 19, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 19 जनवरी : हिमाचल में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में भी बंपर वोटिंग हुई है। साफ मौसम के बीच वोटरों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर दिन में वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं ने मतदान केंद्रों में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ। हालांकि पहले दो घंटे मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन इसके बाद मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी और उत्सव की तरह माहौल हो गया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का भी ध्यान रखा गया।पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 4 बजे तक 74 फीसदी मतदान

मतदाताओं ने अपने चेहरों पर मास्क पहने हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक शाम 4 बजे तक राज्य में औसतन 73.80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक 80.10 फीसदी मतदान सिरमौर जिला में हुआ। वहीं किन्नौर जिला में सबसे कम 66.30 फीसदी वोट पड़े। शाम 4 बजे के बाद भी मतदान केंद्रों पर वोटरों की लाइनें लगी थीं। 4 से 5 बजे तक का समय कोरोना संक्रमितों के लिए निर्धारित किया गया है। अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 40 कोरोना संक्रमितों ने मतदान किया है।

निर्वाचन आयोग देर शाम को मतदान का फाइनल प्रतिशत जारी करेगा। मतदान प्रतिशत 80 फीसदी के करीब रहने का अनुमान है। दूसरे चरण में 1208 पंचायतों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 1228 पंचायतों में भी 80 फीसदी मतदान हुआ था। तीसरे चरण के लिए 21 जनवरी को मतदान होगा। जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के नतीजे 22 जनवरी को घोषित होंगे, जबकि प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के परिणाम चुनाव वाले दिन मतदान के बाद निकाले जा रहे हैं।

दूसरे चरण में कई शतकवीर बुजुर्गों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे प्रदेश में आज  मौसम साफ बना रहा। मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से कम संख्या में लोग मतदान केंद्रों में पहुंचे, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई। सुबह 10 बजे तक 18.20 फीसदी मतदान हुआ था। 12 बजे तक 39.96 फीसदी और 2 बजे तक 63.60 फीसदी वोटिंग हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में अपनी गृह पंचायत में बीडीसी और जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला विजयपुर में मतदान किया है। नड्डा की गृह पंचायत विजयपुर में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • विधानसभा में विपक्ष के सवालों से बचना चाह रही सरकार : कुलदीप राठौर
  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021