सुंदरनगर ,11 जनवरी : रविवार को मंडी जनपद में 4 नगर परिषद और 2 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए। जिला में 64.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनावो के नतीजे देर रात तक सामने आए। 6 शहरी निकायों की 50 सीटों से 24 पर भाजपा ने कब्जा किया है। और कांग्रेस के हिस्से में 14 सीटें ही आई हैं, जबकि अन्य की झोली में 10 सीटें गई हैं। दो वार्डों में एक भी उम्मीदवार नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में वोटिंग नहीं करवाई गई। इसमें नगर परिषद नेरचौक और नगर पंचायत करसोग का एक-एक वार्ड शामिल रहा।
मंडी की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर में परिणाम एक तरफा भाजपा के पक्ष में रहा और 13 वार्डों में 8 भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजों में 2 निर्दलीय और मात्र 3 जगहों पर कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशीयों ने जीत हासिल की है। वहीं चुनावों में जीत पाने वाले दोनों निर्दलीय भी भाजपा से ही संबंधित बताए जा रहे हैं। इससे भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के द्वारा नगर परिषद सुंदरनगर में पूरी तरह से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया गया है। भाजपा की शानदार जीत से स्थानीय विधायक व प्रदेश भाजपा के महामंत्री राकेश जंवाल का कद और ऊंचा हुआ है। भाजपा विजेता उमीदवारो ने विश्राम गृह सुंदरनगर पहुंंच कर विधायक राकेश जंवाल से आशीर्वाद लिया।
नगर परिषद नेरचौक में 8 में से 4 सीटों पर भाजपा समर्थित विजयी रहे हैं। चार सीटें अन्यों के खाते में गई हैं। कांग्रेस यहां पांच सीटों पर अपनी जीत का दावा कर रही है। इससे असमंजस की स्थिति है। नगर परिषद सरकाघाट की 7 से 4 सीटों पर भाजपा अपना कब्जा जता रही है। कांग्रेस के हिस्से 3 सीटें आई हैं। नगर परिषद जोगेंद्रनगर की 7 सीटों से 5 पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की झोली में गई हैं। यहां दो विजेताओं को अन्य बताया जा रहा है। भाजपा को सिर्फ दो सीटें ही मिल पाई हैं।
इस के साथ नगर पंचायत रिवालसर पर हुई रिकार्ड तोड़ वोटिंग में 7 से 4 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। भाजपा को एक और अन्य को दो सीटें मिली हैं। नगर पंचायत करसोग में सात से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 1 व अन्य को 2 सीटें मिली है।