सरकाघाट, 28 दिसंबर : उपमंडल के भरनाल के अनाथ आश्रम में करीब एक दर्जन संक्रमित बच्चे तेजी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। यह जानकारी उस समय सामने आई जब क्षेत्र का नन्हा समाजसेवी प्रज्जवल शर्मा उन्हें मास्क देने पहुंचा था। करीब 25 दिन पहले बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सरकार की गाइडलाइन व आश्रम के कुशल संचालन की वजह से तमाम बच्चे स्वस्थ हैं।
समाजसेवी प्रज्वल शर्मा ने सामाजिक दूरी का एक अनोखा उदाहरण पेश करते हुए दूरी बनाने के मकसद से डंडे के सहारे आश्रम के गेट के भीतर मास्क पहुंचाए। प्रज्जवल ने कहा कि वह अपने जेब खर्च को बचाकर सामाजिक कार्य में इस्तेमाल करता है।