सोलन, 28 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित सोलन में भी बीती रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। रविवार को अचानक ही मौसम ने करवट ली और बर्फ़बारी का दौर शुरू हो गया। प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात हुआ।
वहीं सोलन ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। लोगों को जैसे ही पता चला तो उन्होंने बर्फ देखने के लिए बहार सड़कों पर निकलना शुरू कर दिया। मौसम की पहली हिमपात से लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पर्यटक दूर-दूर से शिमला की और जाने लगे। सोलन पहुँचते ही पर्यटकों ने जैसे ही सड़क किनारे बर्फ देखी तो उसमे अठखेलियां करने लगे। पर्यटक बर्फ का भरपूर आनंद उठा रहे है।
बता दे कि बीती रात हिमाचल में शिमला सहित कई इलाकों में बर्फ़बारी हुई। हिमपात के कारण कई सड़कें भी बंद रही। वहीं नए साल से पहले बर्फ़बारी होने से पर्यटकों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा हैं। कोरोना संकट के बीच पहली बार इतनी अधिक संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल की तरफ रुख किया।