चंबा 25 दिसंबर : उपमंडल सलूणी के कैंथली गांव में तेजधार हथियार के हमले से घायल दूसरी महिला ने भी दम तोड़ दिया है। महिला की पहचान गीता पत्नी रमेश की शुक्रवार को मौत हो गई। इससे पहले एक अन्य महिला रीता देवी की भी मौत हो चुकी है। आरोपी ने तेजधार हथियार से छह लोगों को घायल किया था। जबकि चार की हालत स्थिर है।
हिमाचल पुलिस का फ़िल्मी अंदाज : टांग पर गोली दाग दबोचा महिला की हत्या करने वाला आरोपी
गौरतलब है कि आरोपी को पुलिस ने वीरवार को हिरासत में ले लिया था। पुलिस द्वारा चेतावनी के बावजूद आत्मसमर्पण न करने पर आरोपी पर गोली दागनी पड़ी थी। लिहाज़ा आरोपी को सुरक्षित ढ़ंग से टांग में गोली मार आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।आरोपी का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पिता से अनबन पर सनकी ने एक साथ ही दो महिलाओ सहित 6 को