चंबा 24 दिसंबर : सलूणी क्षेत्र में हुई हिंसक घटना में महिला सहित 6 लोगों को जख्मी करने वाले को पुलिस ने फ़िल्मी अंदाज़ में ही गिरफ्तार किया है। वीरवार को ही एक घायल महिला की मौत हुई है। हमले में महिला की मौत के बाद आरोपी पान चंद पुत्र चतरो राम निवासी गांव कैंथली ग्राम पंचायत स्नूह फरार हो गया था। पुलिस द्वारा चेतावनी के बावजूद आत्मसमर्पण न करने पर पुलिस को आरोपी पर गोली दागनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि आरोपी का किसी बात को लेकर अपने पिता से झगड़ा हो गया था और उस दौरान उसने अन्य लोगों पर हमला किया था। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर भी हमला किया। ऐसे में पुलिस के पास गोली दागने के अलावा कोई चारा नहीं बचा था। लिहाज़ा आरोपी को सुरक्षित ढ़ंग से टांग में गोली दाग आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।
आरोपी के पास तेजधार हथियार होने के चलते किसी अन्य ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई थी। रात भर स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र की पेट्रोलिंग करती रही।
पुलिस घंटों सर्च अभियान में जुटी रही। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी जो आरोपी के टांग में लगी। इसके बाद घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमन शर्मा ने बताया कि आरोपी को कई बार चेतावनी देने के बाद जब वह हिंसक व्यवहार कर रहा था तो ऐसे में उस को काबू करने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है तथा वो ठीक है। वारदात के बाद ये मौके से फरार हो गया था।