ऊना, 16 दिसंबर : थाना हरोली के तहत पंजावर लोअर में व्यक्ति ने फंदा लगाते हुए अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजावर लोअर का वरिंद्र कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र लगभग 44 वर्ष पंजाब के जिला जालंधर में अपने परिवार सहित रहता था और बीते दिन ही वह अपने गांव आया था। जबकि उसके परिवार के सदस्य जालंधर में ही रहे। पुलिस को दिए ब्यानों में मृतक के चाचा ने बताया कि वरिंद्र रात को लगभग साढ़े 8 बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। सुबह लगभग साढ़े 9 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नही आया तो उसे आवाजें लगते हुए उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गए।
वरिंद्र ने पंखे की कुंडी के साथ लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। चाचा ने इसकी सूचना तत्काल पंडोगा पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पंडोगा पुलिस चौकी के प्रभारी रविंदर कुमार टीम सहित मौके पर पहुंच गए और परिजनों के ब्यान दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई में जुट गए। वही घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालो को फोन पर दे दी गई।