कुल्लू , 16 दिसंबर : जिला पांच पंचायत समितियों के अध्यक्षों सहित पंचायत समिति सदस्यों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर ऋचा वर्मा ने बताया कि जिला कुल्लू में बंजार पंचायत समिति चेयरमैन का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है जबकि कुल्लू और आनी में चेयरमैन का पद सामान्य महिला व नगर और निरमंड पंचायत समिति चेयरमैन के पद अनारक्षित घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला के पांच पंचायत समिति में 103 पंचायत समिति सदस्य शामिल होंगे जिनमें 14 पंचायत समिति पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि 17 पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि एक पद अनुसूचित जनजाति और एक पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा 36 पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं और 34 पद अनारक्षित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि कुल्लू पंचायत समिति में 33 सदस्यों मैं से 4 पद अनुसूचित जाति, 5 पद अनुसूचित जाति महिला, 12 पद सामान्य वर्ग की महिला और 12 पद अनारक्षित किए गए हैं। जबकि बंजार में 15 पंचायत समिति सदस्यों के पदों में से दो पद अनुसूचित जाति, 2 पद अनुसूचित जाति महिला, 6 पद सामान्य वर्ग की महिला और 5 पद अनारक्षित किए गए हैं। जबकि अन्य पंचायत समिति में 15 पंचायत समिति सदस्यों में से दो पद अनुसूचित जाति, 3 पद अनुसूचित जाति महिला, 5 पद सामान्य वर्ग की महिला और 5 पद अनारक्षित किए गए हैं।
जबकि निरमंड पंचायत समिति में 15 पदों में से 3 पद अनुसूचित जाति, 4 पद अनुसूचित जाति महिला, 4 पद सामान्य वर्ग की महिला व 4 पद अनारक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही नगर पंचायत समिति में 25 पदों में से 3 पद अनुसूचित जाति, 3 पद अनुसूचित जाति महिला, एक पद अनुसूचित जनजाति वह एक पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है और 9 पद सामान्य वर्ग की महिला वह 8 पद अनारक्षित किए गए हैं।