मंडी, 25 नवंबर: लंबी जद्दोजहद के बाद प्रशासन ने नवगठित नगर निगम मंडी का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। नगर निगम में बने 15 में से 8 वार्ड महिला प्रत्याशियों के लिए, 2 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि 5 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने अधिसूचना जारी कर दी है।
वॉर्ड नंबर 1 (खलियार), वॉर्ड नंबर 7 (तल्याहड़), वॉर्ड नंबर 9 (पैलेस कालोनी-2), वॉर्ड नंबर 11 (समखेतर), वॉर्ड नंबर 12 (भगवाहन) और वॉर्ड नंबर 13 (थनेहड़ा) महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। वॉर्ड नंबर 10( सुहड़ा) और वॉर्ड नंबर 15 (दौहंदी) को एससी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। इसी तरह वॉर्ड नंबर 6 (सन्यारड) और वॉर्ड नंबर 14( बैहना) को एससी के लिए आरक्षित रखा गया है।
शेष बचे वॉर्ड नंबर 2 (पुरानी मंडी), वॉर्ड नंबर 3 (पड्डल), वॉर्ड नंबर 4 (नेला), वॉर्ड नंबर 5 (मंगवाई) और वॉर्ड नंबर 8 (पैलेसे कालोनी-1) को अनारक्षित रखा गया है। बता दें कि राज्य सरकार ने हाल ही में नगर परिषद को नगर निगम बनाने का फैसला किया था। इसमें कुछ ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल किए गए हैं। इन सभी को मिलाकर अब प्रशासन ने लंबी जदोजहद के बाद आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के जारी होने के साथ ही आरक्षण की तस्वीर स्पष्ट हो गई है।