शिमला, 05 मई : राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कुमारहट्टी में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता कराटे फाइट लीग में 8 खिलाड़ियों ने 11 मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 मई तक किया गया। प्रतियोगिता में भारत के 23 राज्यों से 800 बच्चों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया। शिमला कराटे एकेडमी और राष्ट्रीय विद्या केंद्र कसुम्पटी और मलयाना के 8 बच्चों ने 11 मेडल हासिल किए।
कराटे प्रतियोगिता में ज्योतिर आदित्य, अर्जुन कुमार ने रजत पदक, सना कुमार ने कांस्य पदक जीते। फाइट प्रतियोगिता में शिवांश कौंडल, मानवी शर्मा, अर्जुन कुमार, सौम्यक ठाकुर ने रजत पदक और ज्योतिर आदित्य सिंह, सना कुमार, आरव चांदटा, रुहान चांदटा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
टीम कोच के नारायण सिंह चौहान ने प्रतियोगिता में बच्चों से मेहनत करवाई जोकि आज रंग लाई है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।