सुंदरनगर, 19 नवंबर : उपमंडल में 46 वर्षीय व्यक्ति ने गौशाला में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार भाभी को बताया है। पिता से अधूरे मकान को पूरा करने की मांग की है। मृतक ने सुसाइड नोट में कुछ लोगों को मकान के कार्य के लिए किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। भविष्य में ग्रामीणों से उसके अधूरे पड़े मकान को चंदे के पैसे से बनवाने की अपील की है।
मृतक के इस खौफनाक कदम उठाने के पीछे उसके पिता द्वारा सताया जाना बताया गया। इस कारण लोगों में रोष के कारण मौके पर हालात संवेदनशील हो गए। पुलिस द्वारा हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक द्वारा इस प्रकार का खौफनाक कदम उठाने के पीछे जमीनी विवाद है। इसी वजह से मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो रहा था। मृतक की शिनाख्त जिंदर कुमार चौधरी पुत्र हरी सिंह निवासी गांव छात्तर के तौर पर हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और 2 बेटों को छोड़ गया है।
जानकारी के अनुसार मृतक रोजाना की तरह अपने कार्य के लिए अपनी गौशाला गया हुआ था। जब वो काफी देर तक जब वापिस नहीं लौटा तो बेटे ने पिता को ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान मृतक के बेटे ने पिता को गौशाला की दूसरी मंजिल पर फंदे से झूलता हुआ पाया। घटना की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर को दी गई। मृतक का अपने पिता के साथ जमीनी विवाद चला हुआ था और न्यायालय में विचाराधीन था। इस कारण पिछले कई वर्षों से मृतक परेशान रहता था। लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले मृतक के परिवार के ब्यान दर्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस की जांच जारी है। वही ग्राम पंचायत छातर की प्रधान मीना देवी ने कहा कि वीरवार को गांव छातर में एक 46 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी है। उन्होंने कहा कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर मृतक द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं मृतक के साले विजयपाल ने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। ताकि मृतक की पत्नी और बच्चों को इंसाफ मिल सके।
Latest
- शिमला घूमने आए तमिलनाडु के सैलानी की होटल में अचानक बिगड़ी तबीयत, तोड़ा दम
- शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने भरा नामांकन
- हमीरपुर में लगातार 5वीं जीत के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भरा नामांकन
- चंडीगढ़-मनाली NH पर पहाड़ी से वाहन पर गिरा पत्थर, महिला की मौत …3 जख्मी
- CBSE ने घोषित किया 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 87.98% रहा परिणाम