भुंतर, 19 नवंबर : वीरवार की आधी रात को मनाली के वशिष्ठ में दो मंजिला मकान में आग लगने से एक आरा मशीन भी लपटों की चपेट में आ गई। इस संदर्भ में एसपी गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवंबर वीरवार रात को समय करीब 2:46 बजे रात सूचना मिली कि गांव वशिष्ठ मे रुप दास पुत्र टेक राम व इसके बेटे भिमी राम व प्रीतम चंद के 2 मजिला मकान में आग लगी है। इस मकान में एक आरा मशीन भी लगी थी वह भी आग की भेंट चढ़ गई।
सूचना मिलते ही अग्निशमन के कर्मचारियों व पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और पुलिस ने स्थानीय लोग की सहायता से आग पर काबू पाया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने यह भी बताया कि आग लगने का कारण शाट सर्किट पाया जा रहा है। इस आगजनी घटना में करीब 5-6 लाख का नुकसान होने का पाया जा रहा है।
Latest
- मृतका मीनाक्षी के परिजन ने SP मंडी से लगाई न्याय की गुहार, त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग
- HPBOSE : 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, टॉप-10 में बेटियों का डंका
- हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी, दिसंबर की तरह लौटी शीतलहर ठंड
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी