चंबा,16 नवंबर: रजेरा-गागला संपर्क मार्ग पर हुए हादसे में मौके पर मृत हुई महिला की मां ने भी चंबा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हादसे के दौरान गाड़ी में पांच लोग सवार थे। जो बोगा स्थित मंदिर में दर्शन के बाद वापिस अपने घर गैहरा जा रहे थे। लेकिन रजेरा के समीप पहुंचते ही गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई और हाईवे पर पहुंच गई।
मृतक महिलाओं की पहचान रंजना पुत्री प्रताप सिंह व वीना देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी गांव व डाकघर गैहरा के रूप में हुई। जबकि चालक अमित पुत्र पुन्नु राम गांव रजेरा, शुभम पुत्र प्रताप सिंह व सपना पुत्री प्रताप सिंह घायल हुए। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।