ऊना,16 नवंबर: थाना अंब के तहत टकारला में एक प्रवासी महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनीता देवी पत्नी दंगल रिशी निवासी बिहार के रूप में हुई है। जो पिछले काफी समय से टकारला में रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक महिला सुनीता देवी ने रविवार देर शाम अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगडऩे पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अगामी कार्रवाई की जा रही है।