सोलन,15 नवंबर : जनपद में दीपावली की रात कई आगजनी की घटनाएं सामने आई है। इसमें कथेड़ में रिपेयर के लिए पार्क की गई तीन गाड़ियां जल कर राख हो गई। जबकि गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। माना जा रहा है कि इस घटना को किसी शरारती तत्वों द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी रमेश शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दीपावली की रात को 1 बजे के आसपास 3 कारों में जबरदस्त आग लग गई। जबकि पार्क की गई एक वैन भी सड़क से नीचे खाई में गिरी मिली। यह सभी वाहन यहां पर मकैनिक के पास ठीक होने के लिए आए हुए थे।
वही पर्व बद्दी में कईयों के आशियाने जला गया। दीवाली की रात को कुल चार जगह आग लगी। जहां कई लोगों के आशियाने जलकर राख हो गए। फायर ऑफिसर ने बताया कि क्षेत्र में कुल चार जगह लगी, जिसमें बद्दी के सिक्का होटल के समीप 6 झुग्गियां जलकर राख हो गई और झुग्गियों में एक सिलेंडर भी फटा है, लेकिन किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया हाउसिंग बोर्ड फेस 3 में एक रसोई घर में आग लगी, जिसमें भी काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि लगभग रात को 11:00 बजे आग लगी और जब तक उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया, तब तक उस आग में उनकी जमा पूंजी जल चुकी थी। इसमें शायर अली के 42000 व विशाल की 30000 की नकद राशि जलकर राख हो गई। कसौली में होटल आर मेडन के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग पर अग्निशमन विभाग परवाणु के कर्मचारियों द्वारा काबू पाया गया। आग से होटल के स्टोर में रखा सामान जल गया।
आग लगने से लगभग एक लाख रुपए का नुक़सान होने का अनुमान है। वही कसौली के किशनगढ़ के अंतर्गत, धनीराम के घास के कुन्नू में, अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिससे उपरोक्त कुन्नू में लगे लगभग 400 घास के पुले जल गए।