भुंतर ,15 नवंबर: धार्मिक व पर्यटक नगरी मणिकर्ण के कसोल स्थित छलाल में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान सचिन कुमार आयु 29 पुत्र विजय कुमार गांव शेरिया तहसील बेरी जिला झज्जर हरियाणा के रूप में हुई हैं।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह टेलीफोन पर जानकारी मिली कि कसोल के छलाल में होटल रॉयल स्टार कैफे की बालकनी में एक व्यक्ति पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर व्यक्ति का निरीक्षण किया तो उसे मृत पाया। मृतक व्यक्ति के शारीरिक पर कोई भी चोट के निशान नहीं पाए गए।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति रात में शराब का सेवन कर वहीं सो गया। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरएच कुल्लू भेजा गया। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।