श्री रेणुका जी, 13 नवंबर: शुक्रवार सुबह घर से दिवाली का सामान खरीदने निकले व्यक्ति की ढांक से गिरने पर मौत होने की सूचना है। कठवाड़ का रहने वाला 65 वर्षीय शिबिया राम सुबह ददाहू के लिए घर से आया था। इसी बीच पगडंडी पर पांव फिसलने से गहरी खाई में जा गिरा। शिबिया राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक घर पर दीवाली के पर्व पर मातम पसर गया है। उधर पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई है।
Previous Articleनाहन : 55 निर्धन परिवारों को दशमेश रोटी बैंक ने बांटा राशन…
Next Article सोलन में निजी कार से चरस बरामद