सुंदरनगर, 5 नवंबर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का वीरवार सुबह नाचन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सूद और मंडलाध्यक्ष नीलमणी ठाकुर की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर अपने संबोधन कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेसजनों का आह्वान किया कि वह एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करे।
उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशानहीनता बर्दाश्त नही की जाएगी। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कांग्रेसजनों से नाचन में महिला कांग्रेस को भी पूरा सहयोग देने और संगठन को आने वाले चुनाव से पहले पूरी तरह से मजबूत करने के लिए भी प्रेरित किया।
आप को बता दे की नाचन विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर के जाते ही मौके पर उपस्थित कुछ कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर आपस में तीखी नोकझोंक हो गई। इससे पहले नौबत हाथापाई की आती नाचन के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में दखल देकर दोनों पक्षों को शांत करवाया। गौरतलब है कि नाचन कांग्रेस में आपसी गुटबाजी की वजह से ही पिछले दो सालों से किसी ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति न हो पाई थी। अब जब नया ब्लाक अध्यक्ष मिल गया है तो उसे कार्यकर्ताओं में सामंजस्य बैठाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।