नाहन, 03 नवंबर : हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ(Himachal Pradesh New Pension Scheme) जिला सिरमौर की जिला कार्यकारिणी (Executive Body) का विस्तार किया गया। प्रेस विज्ञप्ति में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुण्डीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ की बढ़ती लोकप्रियता (Popularity) व निरंतर गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिय खंड अध्यक्षों(Block Presidents) के परामर्श एवं विभिन्न सदस्यों की कार्यक्षमता (Efficiency) तथा सक्रियता भागीदारी (Participation) के मध्यनजर संघ के सदस्यों को उत्तरदायित्व का आबंटन(Allotment) कर कार्यकारिणी का विस्तार(Expansion) किया गया। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर, जगदीश परमार, महासचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर, बने है।
अध्यक्ष महिला विंग प्रितिका परमार, संयुक्त सचिव चेतन चौहान, मुख्य सलाहकार प्रोफ. राजेंदर तोमर, मुख्य संरक्षक जोगी राम कन्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला विंग मैना भलुनी, उपाध्यक्ष महिला विंग अर्चना ठाकुर, महासचिव महिला विंग तनूजा खंडूजा, बनाए गए है। इसी के साथ सहसचिव महिला विंग पूनम ठाकुर, उपाध्यक्ष सुशील गौतम प्रेस सचिव, मुख्य योजनाकार ओम प्रकाश जिंटा, मिडिया प्रभारी सागर सिंह,संगठन सचिव प्रीतम सिंह ठाकुर, मीडिया पर्यवेक्षक, प्रवीण शर्मा प्रचार सचिव, लाल सिंह ठाकुर साहित्य सचिव् बने है। इसके अतिरिक्त अभिषेक कुमार संविधान पर्यवेक्षक, भूपेंदर सिंह सह कोषाध्यक्ष चन्द्र मणि वर्मा, सह सलाहकार सुमित कुमार, प्रेस सचिव गोविन्द वर्मा, सहसचिव जोगेंदर चौहान, सह संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष महिला विंग पूनम ठाकुर, कानूनी सलाहकार सागर सिंह, सह योजनाकार, घनश्याम ठाकुर सह संरक्षक, प्रवीण शर्मा सह प्रेस सचिव, सुरेन्द्र नेगी सह मिडिया प्रभारी रमेश भारद्वाज, सह संगठन सचिव नरेंदर चौहान, सह प्रचार सचिव हिमांशु चौहान, साहित्य सह प्रभारी वीरेंदर अत्री, प्रभारी IT सेल दीपक भारद्वाज, दीपक भारद्वाज, प्रभारी संचार सेल सुनील शर्मा, प्रभारी अनुशासन समिति दिनेश सूर्या, राज्य कार्यकारिणी हेतु नामित सदस्य सुनील तोमर, प्रोफ दीवान सिंह जोगेंदर ठाकुर, ऋषिपाल प्रधानाचार्य डाइट नाहन को शामिल किया गया है।