कुल्लू,3 नवंबर : जिला की मणिकर्ण घाटी के छैंउर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति नेपाली मूल का प्रतीत हो रहा है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति की ऊंचाई 5 फुट 7 इंच के करीब है जिसने ब्लू टी शर्ट और ब्लैक अप्पर पहन रखी है। साथ में ग्रे पेंट पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई हो सकती है, जिसकी पुलिस अभी छानबीन कर रही है।