हमीरपुर, 29 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत डॉक्टर संजीव शर्मा की आज हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हुआ है। संजीव शर्मा अपने हमीरपुर के घर स्लासी में रहते थे। उन्हें हमीरपुर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया लेकिन उन्होंने वहां पर दम तोड़ दिया। इससे पहले संजीव शर्मा केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक भी थे। उन्होंने चकमोह कॉलेज में भी पढ़ाया था, वहां यह केमिस्ट्री के प्रोफेसर थे।
संजीव शर्मा चिंतपूर्णी के रहने वाले थे। लेकिन अभी वह हमीरपुर अपने घर पर थे। संजीव शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य उपाध्यक्ष भी रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डाक्टर कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने संजीव शर्मा के निधन पर शोक जताया है। साथ ही परिवार को इस दुख की घड़ी में हौसला बनाए रखने की अपील की है। उनके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टाफ ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।