कुल्लू ,13 सितम्बर : कुल्लू मंडल भाजपा के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे प्रदेशाध्यक्ष ने स्वीकार भी कर लिया है। इस्तीफ़ा देने के कारण निजी बताए जा रहे हैं, जबकि मंडल अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर के इस्तीफा देने के बाद अध्यक्ष पद पर अब ठाकुर चंद की नियुक्ति भी कर दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए अध्यक्ष पद पर अब ठाकुर चंद को कमान सौंपी है। जो वर्तमान में कुल्लू मंडल भाजपा के महामंत्री पद पर कार्यरत थे। बता दे की शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर भी मूलतः कुल्लू के रहने वाले है।
ग़ौरतलब है कि कुल्लू भाजपा के भीतर उथल-पुथल का क्रम लगातार जारी है इससे पहले कुल्लू भाजपा की विभिन्न मोर्चों और संगठन के पदों पर तैनात प्रमुख 3 महिलाओं को अहम पदों से हटाया गया था। उसके बाद हालांकि कृष्ण चंद्र के इस्तीफा देने की वजह निजी कारण बताए गए हैं। लेकिन लगातार पार्टी के भीतर युवा संगठनात्मक फेरबदल कई संकेत देता है।