सुंदरनगर, 11 सितंबर : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित ईवीएम स्ट्रांग रूम का मासिक निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान, तहसीलदार हरीश शर्मा, चुनाव कानूनगो और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें, कि सुंदरनगर के जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित स्ट्रांग रूम में मंडी जिला के 4 विधानसभा क्षेत्र नाचन, करसोग, सुंदरनगर व सरकाघाट क्षेत्रों की ईवीएम को कड़े सुरक्षा पहरे में रखा गया है।
जानकारी देते हुए उपायुक्त ऋग्वेद सिंह ठाकुर ने कहा, कि चुनाव के समय से लेकर अभी तक इंजीनियरिंग कॉलेज में ईवीएम रखे गए हैं, और निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा स्ट्रांग रूम का महीने में एक बार निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी की शेष 6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम मंडी कॉलेज में रखी गई हैं।
ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि जिला के पधर में सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को रखने का स्थान बनाया गया था। लेकिन कोविड-19 को लेकर उस स्थान को इंस्टीट्यूटनल क्वारंटीन सेंटर के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। आने वाले समय में इन सभी ईवीएम मशीनों को एक ही स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। ऋग्वेद सिंह ठाकुर ने कहा, कि ईवीएम स्ट्रांग रूम में तालों और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से स्ट्रांग रूम के अंदर मौजूद ईवीएम का भी निरीक्षण किया गया।
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार हर तीसरे महीने स्ट्रांग रूम को राजनीति पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने खोलकर भी ईवीएम का निरीक्षण किया जाता है। ये पूरी प्रक्रिया इस तरह से की गई है कि चुनाव की मशीनें सुरक्षित रहें।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा