ऊना, 09 सितंबर: 30 साल की उम्र में मीडिया कर्मी रविंद्र कुमार (Ravinder Kumar) का अकस्मात निधन (Died) हो गया। वो कुछ दिनों से कुछ बीमार थे, लेकिन उनके स्वास्थ्य (health) में तेजी से सुधार हो रहा था। लेकिन बुधवार सुबह तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल की आपातकालीन सेवा में लाया गया, जहां उनका सिटी स्कैन हुआ। डॉक्टरों ने पीजीआई के लिए रैफ़र किया। रास्ते में मैहतपुर में ही दम तोड़ दिया। उन्हें वापस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। उनका कोविड का टेस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट में पॉजिटिव आई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने उनका संस्कार करवाया।
दिवंगत रविंद्र कुमार अपने पीछे पिता-माता,पत्नी, भाई व भाभी को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर मीडिया कर्मियों (Media) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत रविंद्र कुमार मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और पत्रकारिता (Journalism) में लगातार सक्रिय रहकर अपना कार्य कर रहे थे। कोरोना संकट के बीच भी वे लगातार समाचारों का संप्रेषण करते रहे। ऊना जनहित मोर्चा ने भी रविंद्र के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक सतपाल सिंह रायजादा, हिमुड़ा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सब्जी मंडी बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के सदस्य हरिओम भनोट, हिमोत्कर्ष संस्था से यशपाल ठाकुर, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला, महासचिव डॉ सुभाष शर्मा, मास्टर चमन लाल चौधरी, वरुण पुरी, राजकुमार पठानिया, बलबिंद्र कुमार गोल्डी , हरिओम गुप्ता, सदाशिव मंदिर ट्रस्ट से प्रवीण शर्मा, गुरु का लँगर सेवा समिति ट्रस्ट ने शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महासचिव जितेंद्र कँवर, संगठन मंत्री राजीव भनोट , राजेश शर्मा डीपीआरओ अरुण पटियाल, राकेश राणा, शशि भूषण पुरोहित,राजन पुरी, अमित शर्मा, मनिंदर अरोड़ा, विशाल शांडिल्य, विशाल स्याल, सरोज मोदगिल, विजय शर्मा, राजन चब्बा, अमन वर्मा, मनी,सुरेश बसन, सतीश चंदन, लखबीर लकी, सतविंदर लठ्ठ, विनोद कुमार,राजीव शर्मा, चंद्रमोहन, हरपाल सिंह, राकेश, सन्दीप खड़वाल, मनोहर लाल, विकास कौंडल, सुधीर, मुनीष सहित प्रेस क्लब बंगाणा, संतोषगढ़ , हरोली, गगरेट, अम्ब के पत्रकारों ने भी दिवंगत आत्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।