सोलन, 09 सितंबर : जिला में एक बहुत दुखद मामला सामने आया है। एक कोरोना पॉजिटिव महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। एमओ (Medical Officer) डॉ.एन के गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन के एमएमयू अस्पताल (MMU Hospital) में परवाणु की एक महिला की कोरोना से मृत्यु हुई है।
उन्होंने बताया कि महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती थी और कोरोना पॉजिटिव थी। महिला को साँस लेने में परेशानी हो रही थी, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसका सिजेरियन डिलीवरी करवाई गई। बच्चे को जन्म देने के एक घंटे बाद महिला की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चा भी बहुत कमजोर है।