सुंदरनगर, 03 सितंबर : मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र के डरवाड़ गांव से सबन्ध रखने वाले प्रकाश चन्द पठानिया जो भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में छतीसगढ में सब इंस्पेक्टर (sub Inspector) सेवारत थे उनका गत रात्री देहांत हो गया। जिनकी उम्र 55 वर्ष थी और पिछले एक सप्ताह से वहाँ बुखार और सांस लेने की दिक्कत से ग्रस्त थे और अस्पताल में भर्ती थे। दिवगंत सब इंस्पेक्टर अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गये हैं। इस अकस्मात मृत्यु की ख़बर सुनते ही उनके पैतृक गाँव व सजाओ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र बन्धु पंचायत प्रधान लत्ता ठाकुर उप प्रधान सुरेश राणा वार्ड पंच सरोजा देवी, पुष्पा देवी, कुलदीप गुमाल के अलावा मेहर सिंह पठानिया, ओमचन्द, ठाकर दास, अनंत राम, कमल किशोर, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, कृष्ण देव, बलबीर सिंह, सन्त राम, केबल सिंह, यशवंत पठानिया, जीवन सिंह, राजकुमार, प्रेम सिंह, मोहन सिंह, राम स्वरूप, रणबीर सिंह, धर्म चन्द, भाग सिंह,रणजीत सिंह, देश राज, सूरत सिंह, रोशन लाल ने इस असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और उसके आने के बाद ही मृतक सब इंस्पेक्टर का दाह संस्कार किया जायेगा जिसका इंतजार परिवार के सदस्य और गांववासी पिछले 24 घंटे से कर रहे हैं।