चंबा, 3 सितंबर: चंबा से बिलासपुर के लिए अब पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बस 4 सितंबर से सुबह 4:30 बजे चंबा से रवाना होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस पहले 6:45 बजे चंबा से चलती थी। उन्होंने यह भी बताया कि चंबा- धर्मपुर बस सेवा को भी नूरपुर तक शुरू किया जा रहा है। यह बस चंबा से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी और वाया जोत व चुवाड़ी होते हुए नूरपुर पहुंचेगी। नूरपुर से यह बस वापस चंबा के लिए दोपहर 1:50 पर चलेगी।
Latest
- भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार : रोहित ठाकुर
- केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट
- बिलासपुर : HRTC बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 15- 20 यात्री घायल
- चंबा में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली, ADC ने हरी झंडी दिखा किया रवाना
- WATCH || सिरमौर के बलवान “पंडित जी”, दांतों से उठा लेते है आधा क्विंटल वजन