सोलन, 15 अगस्त : नैशनल हाईवे-5 कालका शिमला देर शाम को हुए भारी भू-स्खलन के बाद बंद हो गया है। जिसके बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की भारी कत्तारें लग गई हैं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन चपेट में नहीं आया, अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालका शिमला नैशनल हाईवे-5 पर जावली के नजदीक गांव नंदे का थड़ा में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के बाद हाईवे दोनों तरफ से बिल्कुल बंद हो गया है। स्थानीय पुलिस व फोरलेन निर्माणकर्ता कंपनी के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
गौर हो कि शुक्रवार सुबह मंडी में भी भारी भूस्खलन के बाद एक पिकअप गाड़ी चपेट में आ गई थी। हादसे में यहां 2 लोगों की मौत हुई थी। प्रदेश में सड़कों के किनारे हो रहा भूस्खलन अब जानलेवा बनता जा रहा है। वाहन धारकों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है।
Latest
- डॉक्टर बनना चाहती है हिमाचल में 10वीं की टॉपर रिद्धिमा शर्मा
- उत्तराखंड न्यायिक सेवा में हिमाचल के विशाल ठाकुर ने किया टॉप
- मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा
- ऊना : सरकारी कोष में जमा 82 बोरियों में जब्त 12 लाख का खजाना
- डिप्टी सीएम बनकर पहली बार ननिहाल पहुंची दीया कुमारी, शालीनता से दिए सवालों के जवाब