ऊना, 15 अगस्त : जिला के बुहाणा गांव की एक महिला चुल्हे में आग जलाते समय बुरी तरह झुलस गई। जिसके बाद महिला को सिविल अस्पताल बंगाणा में ले भर्ती करवाया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ऊना के लिए किया गया है।
जानकारी के अनुसार बंनाणा की धनेत पंचायत के गांव बुहाणा की 34 वर्षीय महिला संतोष कुमारी पत्नी अशोक कुमार शुक्रवार शाम चुल्हे में आग जला रही थी। उक्त महिला द्वारा पुलिस को दिए बयान के मुताबिक वह माचिस के द्वारा चुल्हे में आग जलाने में नाकाम रही।
जिसके बाद वह कपड़े के टुकड़े को मिट्टी के तेल में भिगोकर एलपीजी गैस के चुल्हे से आग जलाने लगी कि एकदम कपड़े में आग भड़क गई व मिट्टी के तेल में भिगोया कपड़ा आग सहित उसके पहने सिल्क के कपड़ों पर गिर गया, जिसकी वजह से महिला 73 प्रतिशत तक जल गई।
महिला को उसके परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया गया लेकिन महिला की हालत को अधिक गंभीर देखते हुए चिकित्सकों द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है। इस संबंध में एएसआई प्रताप सिंह ने बताया कि घटना में महिला के जलने के संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
Latest
- कभी भी छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी, डैम प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- मंडी : परिवारों तक पहुंची कंगना व विक्रमादित्य की जुबानी जंग
- वोटर हेल्पलाइन एप्प या वोटर पोर्टल पर 4 मई तक करें पंजीकरण
- सोलन : EVM व VVPAT मशीनों का प्रथम स्तरीय रैंडमाइजेशन सम्पन्न