नाहन, 06 अगस्त : यूथ कांग्रेस इकाई नाहन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर द्वारा घोषित इस नई कार्यकारिणी में सुभाष चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि निखिल चौधरी, नवीन चौधरी, अमन धीमान, संजय कुमार, वीरेंद्र वर्मा व रणवीर सिंह को उपाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।
साथ ही पंकज यादव, दीपक सिंह, मांगेराम, विनोद कुमार, हितेंद्र देव, रमजान, इंद्रपाल सिंह, सोहेल खान, अमित शर्मा, बलिंदर, नागेंद्र, संजीव, कादर व पुनीत शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। यूथ कांग्रेस नाहन के नव नियुक्त अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना उनका प्रथम उद्देश्य रहेगा।