सुंदरनगर, 02 अगस्त : मंडी के सुंदरनगर में लोग इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक से परेशान है। जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। मामला सुंदरनगर के पुराना बाज़ार का है। यहाँ तेंदुए का आतंक होने से लोग सहम गए है रविवार तड़के एक तेंदुए ने बेसहारा बछड़े पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि बाज़ार में घूम रहे आवारा कुत्तों के शोर से तेंदुआ भाग गया। मगर बछड़े को जख्मी कर वहीं छोड़ गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
वहीं शहर के लोगों ने मांग है कि उक्त तेंदुए को पिंजरा लगा कर पकड़कर घने जंगल में छोड़ा जाए। लोगों का कहना है कि बछड़े की तरह यह बच्चो पर भी झपट कर उन्हें घायल कर सकता है। घायल होने की सूचना मिलते सुंदरनगर की जीव कल्याण मात्र परिवार संस्था की टीम ने मौके पर पहुँचकर घायल बछड़े का इलाज करवाया। जीव मात्र कल्याण संस्था की टीम ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि सुंदरनगर का विभिन्न क्षेत्र जंगल से लगता हुआ क्षेत्र है। इसलिए चारों तरफ वन विभाग को बाड़बंदी करनी चाहिए, ताकि जंगली जानवर शहर में दस्तक न दे सके।
उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाए, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े और न ही कोई आवारा पशु या अन्य जानवर तेंदुए का शिकार न हो सके।