मंडी 30 जुलाई: जोनल अस्पताल मंडी का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं अस्पताल के पास एक नीजि लैब चलाने वाली महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा उद्योग विभाग के जीएम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। आज आई रिपोर्टस में यह सभी पॉजिटिव पाए गए हैं।
डॉक्टर की बात करें तो यह उस महिला के संपर्क में आए थे जिसकी जोनल हास्पिटल में सर्जरी हुई थी और सर्जरी के बाद वह महिला पॉजिटिव पाई गई थी। महिला के संपर्क में आए सभी डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को आईसोलेट कर दिया गया था और इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें सिर्फ यही डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए हैं।
मंडी जिला में किसी डॉक्टर का कोरोना संक्रमित होने का यह पहला मामला है। वहीं अस्पताल के पास एक नीजि लैब चलाने वाली महिला ने सफाई ठेकेदार और भाजपा नेता के सैंपल लिए थे। आज जांच में यह महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उधर इंडस्ट्री विभाग के जीएम भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। यह भी एक संक्रमित के संपर्क में आए थे जिसके बाद अब यह पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।
जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डॉ डीएस वर्मा ने अस्पताल के डॉक्टर के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल को ज्यादा सैनेटाईज करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि संक्रमण के फैलने के खतरे को टाला जा सके।