ऊना, 30 जुलाई : सदर थाना के तहत झलेड़ा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक युवक की पहचान प्रिंस पुत्र सुजीत निवासी घालूवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह प्रिंस निवासी घालूवाल अपने दोस्त धर्मेंद्र कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर झलेड़ा के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल धर्मेंद्र को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनो युवक प्रवासी है।
एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। घायल को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर दिया गया है।
Latest
- शिमला : खुशबू ने 89% व प्रगति शर्मा ने 92% अंक प्राप्त कर चमकाया नाम
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 30 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव : दो ब्राह्मणों के मध्य होगी रोचक जंग, कांग्रेस को फिर से कालिया का सहारा