सुंदरनगर (नितेश सैनी): आज सुंदरनगर में सुंदरनगर-मंडी भाजपा की सयुक्त बैठक की अध्यक्षता हिमाचल भाजपा के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने की। साथ में सतपाल सती, सांसद रामस्वरूप शर्मा और जिला अध्यक्ष राकेश जमवाल, और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिक जानकारी देते हुए सुंदरनगर जिला अध्यक्ष राकेश जमवाल ने कहा की सुंदरनगर में आज एक सयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी नेताओ ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं, पंचायती चुनाव और स्थानीय निकायों के चुनावो के बारे में जानकारी दी और रूप रेखा तैयार की और सभी नेताओ का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओ को मिला। इस दौरान केंद्र में मोदी जी की उपलब्धियों और 3 सालो में हिमाचल में कांग्रेस सरकार की नाकामियों आदि मुदो पर चर्चा हुई। हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा जी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को पंचायती चुनावो और नगर निकाये चुनावो में एकजुट होकर जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया।