सोलन(एमबीएम न्यूज): सिरमौर कल्याण मंच सोलन ने प्रदेश के जाने माने लेखक व साहित्यकार रामदयाल नीरज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंच के अध्यक्ष बलदेव चौहान ने कहा कि रामदयाल नीरज के निधन से हिमाचली लोक साहित्य की एक पीढ़ी का अंत हुआ है। यह प्रदेश अपूर्णीय क्षति है।
इसके अलावा मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मंमगाई,सचिव गगन चौहान, वीरेंद्र कंवर, यशपाल शर्मा, रमेश शर्मा, नारायण सिंह चौहान, नवीन निश्चल, पीडी भारद्वाज, मियां प्रेम सिंह, संदीप शर्मा, सतपाल, राजेंद्र गुरंग, शिव प्रसाद, लेखराज परमार, अजय कंवर,डा. लोकेश मंमगाई, डा.एसएस परमार,सुरेंद्र परमार, डा. रामगोपाल शर्मा, दर्शन सिंह पुंडीर, यशपाल कपूर, सुखदर्शन ठाकुर,रमेश भारद्वाज, महेंद्र गौतम, आरएस ठाकुर समेत अन्य सदस्यों ने रामदयाल नीरज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश में साहित्य के लिए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।