श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज): 21 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी शुरू हो रहा है। परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम शाही परिवार के सदस्य गिरी नदी के तट पर पालकियों की पूजा अर्चना करते हैं। मगर गिरी नदी में फैली भारी गंदगी से लोगों में रोष पनप रहा है। उल्लेखनीय है कि हर साल मेले के उदघाटन अवसर पर मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर भी गिरीनदी के किनारे बने हैलीपेड पर ही लैंड करता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ददाहू क्षेत्र की सारी गंदगी एक गंदे नाले के जरिये गिरी नदी में फैंकी जा रही है। यही कारण है कि आए दिन नदी में गंदगी बढ़ रही है। यही नहीं नदी में सुबह-शाम गाड़ियों की धुलाई भी हो रही है। एक लंबे अरसे से गंदे नाले के दूषित पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कुछ नहीं बना। नतीजतन नदी का पानी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।